महिंद्रा थार ईवी

अगर महिंद्रा थार की बात करें तो इसे देश-विदेश में काफी पसंद किया जाता है। अब कस्टमर इसके इलेक्ट्रॉनिक रूप में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इलेक्ट्रिक थार की बात करें तो पूरी तरीके से नए रूप में अपना अवतार लेगी।

महिंद्रा थार ईवी का हुआ खुलासा

महिंद्रा थार लांच होने के बाद काफी ज्यादा प्रसिद्धि हासिल की और काफी करो की बिक्री  हुई , लेकिन  आने वाली महिंद्रा थार यानी इलेक्ट्रिक का कॉन्सेप्ट बहुत ही अलग होगा। कंपनी ने पिछले ही साल इसे  दक्षिण अफ्रीका में हो रहे एक आयोजन में ग्लोबल FUTURESCAPE.E  में पेश किया था। लांच के समय रेंडरिंग आर्टिस्ट  PRATYUSH RAWAT ने  अपकमिंग 2025 थार इलेक्ट्रिक को डिजिटल पेश किया गया था। अब अपकमिंग थार में EV  में 5 डोर होगी आइये जानते हैं। इस इलेक्ट्रिक कार का क्या लुक होगा किस तरह का डिजाइन होगा क्या कीमत हो सकती है ।

Mahindra Introduced Thar Electric SUV Concept Will Launch Soon In All New  Avatar, Mahindra Thar के इलेक्ट्रिक वर्जन से हटाया गया पर्दा, लुक और स्टाइल  में बवाल SUV | ऑटो News, Times

इसे भी पढ़ें:-

महिंद्रा थार EV का स्टाइलिस्ट लुक  और  डिजाइन 

इलेक्ट्रिक महिंद्रा थार का डिजाइन कॉन्सेप्ट मॉडल बिल्कुल ही अलग आने वाला है। ,इसमें अपकमिंग थार EV का ग्राउंड क्लीयरेंस पहले से ज्यादा 300  मिली मीटर तक की होगी, साथ ही इसमें जबरदस्त फीचर देखने को मिल सकते हैं जिसमें की गोल हैडलाइट्स बोने क्लिप की जगह इसमें आपको बड़े अक्षरों में महिंद्रा लिखा मिल सकता है।

महिंद्रा थार EV की संभावित कीमत

 अपकमिंग थार का डिजाइन बदलना कंपनी की योजना है। जिस तरीके से थार ग्राहकों के बीच बड़ा ब्रांड और पसंद बना हुआ है। अब वह ग्लोबल लेवल पर भी अपना जादू बिखेरना चाहता है। इसके लिए बैट्री पैक में  60 से 80 KWHरेंज हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह थार 2025 के शुरुआती में महिंद्रा मोटर्स के द्वारा लॉन्च की जा सकती है और इसकी कीमत लगभग 25 लाख से 30 लाख के बीच में हो सकती है।